What is WordPad – WordPad क्या है पूरी जानकारी हिन्दी मे

WordPad क्या है पूरी जानकारी हिन्दी मे

इस पोस्ट मे आप जानेगे की WordPad क्या है और इसमे कौन-कौन से Menu है तथा इसका उपयोग हम कैसे करेगे, तो चलिये अब हम जानते है|

WordPad एक Rich Text Editor  है, इसमे Notepad से कुछ ज्यादा तथा MS Word से कुछ कम विशेषता के साथ Document बनाने मे सहायक है, WordPad को Microsoft ने पहली बार Windows 95 मे शामिल किया था, इसके बाद के सभी वर्जन मे यह उपलब्ध है|

हालांकि WordPad मे Document बनाते समय कई तरह की Formatting की जा सकती है और यह Notepad से अधिक करने मे सक्षम है मगर यह MS Word जितना Advance नही है| फिर भी वर्डपैड आपको कई सारे अतिरिक्त फीचर्स देता है जैसे की Images को Add करना Text के Format की क्षमता इत्यादि|

WordPad को अपने Computer मे अलग से Install करने की जरूरत नही होती किवकी जब आप अपने कम्प्युटर मे Windows install करते है तो WordPad भी उसके साथ Install हो जाती है|

नीचे दिये गए Image के द्वारा आप MS WordPad का एक उदाहरण देख सकते है|

Wordpad क्या है पूरी जानकारी हिन्दी मे

WordPad और MS Word दोनों के द्वारा .RTF एक्सटैन्शन उपयोग किया जाता है, हालांकि Microsoft ने WordPad के प्रत्येक रिलीज के साथ .txt, .doc और .odt जैसे अधिक फ़ाइल फॉर्मेट सपोर्ट Add किए है|

आपने उपर Image मे वर्डपैड के विंडो को देखा होगा, अपने ये भी देखा होगा की यह विंडो कई भागो मे बटी हुई है तो चलिये हम वर्डपैड के भागो को क्रम वाइज़ जानते है|

WordPad क्या है पूरी जानकारी हिन्दी मे

WordPad के Window मे अलग-अलग भाग होते है|

  1. WordPad Button (File)
  2. Quick Access Toolbar
  3. Title Bar
  4. Ribbon
  5. Ruler Bar
  6. Status Bar
  7. Taxt Aria

तो चलिये इसे Details मे जानते है|

1. WordPad Button (File)

WordPad Button वर्डपैड के Menu/Title Bar मे होता है, WordPad Button मे वर्डपैड Document को New, Open, Save, Save As, Print, Page Setup, Send in email, About WordPad और Exit करने के लिए Commands दी जाती है|

Wordpad क्या है पूरी जानकारी हिन्दी मे

How to use WordPad in Hindi – वर्डपैड का इस्तेमाल कैसे करे

2. Quick Access Toolbar

Quick Access Toolbar मे अधिकतर काम करने वाले Commands को जोड़ सकते है, इसकी मदद से वर्डपैड मे कार्य थोड़ा स्पीड से हो पाता है| Quick Access Toolbar Title Bar मे होता है|

3. Title Bar

Title Bar वर्डपैड विंडो के सबसे ऊपरी भाग मे होता है, Title Bar मे WordPad के बनाई गई फ़ाइल का नाम दिखाइ देता है यदि आप अपने वर्डपैड फ़ाइल को Save नही किया है तो वहा Default रूप मे “Document” लिखा होता है| मगर जैसे ही आप उस फ़ाइल को Save करते है तो वहा “Document” की जगह उस File का नाम लिखा हुआ आ जाता है | Title Bar के दाये साइड मे तीन बटन होते है|

1. Minimize – इस बटन पे क्लिक करने से खुला हुआ Program का Icon Taskbar मे चला जाता है|

2. Maximize – इस बटन पे क्लिक करके विंडो के  Width को कम या ज्यादा किया जा सकता है|

3. Close – इस बटन पे क्लिक करके आप अपने खुले हुय program को बंद कर सकते है|

4. Ribbon

Ribbon वर्डपैड का एक महत्वपूर्ण भाग होता है जो की Title Bar के नीचे होता है, Ribbon के अंदर ही सारे मत्वपूर्ण Tools होते है| उपर के इमेज मे जो लाल कलर का हिसा दिखाया गया है वो Ribbon है|

5. Ruler Bar

Ruler Bar वर्डपैड मे Text Aria के ऊपर होता है, इस बार द्वारा हमे Page Margin का पता चलता है | Ruler Bar का इस्तेमाल करके आप अपने Page के दाए और बाय दोनों तरफ Ruler को सेट कर सकते है जिससे Text उसके अंदर लिखा हुआ आता है Text बाहर नही जाता|

6. Status Bar

Status Bar वर्डपैड विंडो की Text Aria के नीचे होता है ,Status Bar मे ही “Zoom Level” Tool होता है जिसकी मदद से आप अपने Page को Zoom In या Zoom Out कर सकते है|

7. Text Area

Text Area वर्डपैड का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, इसी भाग मे Document text लिखा जाता है| यह वर्डपैड का सबसे बड़ा और मध्य भाग होता है|


 

(उमीद है की यह पोस्ट आपको अच्छी जरूर लगी होगी यदि यह पोस्ट आपको helpful लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ Share करे और साथ ही Comment Box में यभी बताए की यह पोस्ट आपको कैसा लगा, यदि आपका कोई सुझाव हो तो आप वो भी Comment Box में बता सकते है, आपका हर सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है|)

जय हिन्द वंदे मातरम

 

इसे भी पढे :-

  1. How to use WordPad in Hindi – वर्डपैड का इस्तेमाल कैसे करे
  2. How to Install WordPad – Computer मे WordPad को कैसे Install करे
  3. What is Software in Hindi – सॉफ्टवेयर क्या है
  4. Computer Keyboard and their Function – कंप्यूटर कीबोर्ड और उनके कार्य
  5. Computer Classification & Type – कंप्यूटर वर्गीकरण और प्रकार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *