Tally Prime मे GST के साथ Purchase Entry कैसे करे | पूरी जानकारी हिन्दी मे |

दोस्तो यदि आपको Tally Prime मे GST के साथ Purchase की Entry करने मे परेशानी हो रही है| तो यह पोस्ट आपके लिए मददगार साबित हो सकती है| क्यूकी हमने इस पोस्ट मे बताया है की आप Tally Prime मे GST के साथ Purchase Entry कैसे करे ? How to Pass Purchase Entry with GST in Tally Prime ?

दोस्तो Tally Prime मे खरीद (Purchase), नकद (Cash) हो या उधार (Credit) दोनों की प्रविष्टि (Entry) की प्रक्रिया समान होती है| अंतर केवल इतना ही होती है की उपयोगकर्ता को नकद खरीद के लिए Cash या Bank और उधार खरीद के लिए Supplier Ledger का चयन करना होता है| इस पोस्ट मे जीएसटी (GST) के साथ Purchase Entry के बारे मे विस्तार से चर्चा करेंगे|

Tally Prime उपयोगकर्ता को Purchase Record रखने के लिए अलग-अलग Invoice Mode का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है| 

Item Invoice Mode :- आइटम इन्वाइस मोड का उपयोग करके आप आइटम (Item) की खरीद को रिकॉर्ड कर सकते है|

Accounting Invoice Mode :- अकाउंटिंग इन्वाइस मोड का उपयोग करके आप आइटम (Item) के बिना खरीद के रिकॉर्ड को रख सकते है|

As Voucher :- इस मोड का उपयोग करके आप खरीद के रिकॉर्ड को Voucher mode मे रख सकते है|

GST के साथ Purchase Entry का Record रखने के लिए नीचे दिये गए स्टेप को फॉलो करे|

Step 1 :- Gateway of Tally पर जाए > Vouchers को सिलेक्ट करे > F9 बटन को  दबाये| या आप Alt+G (Go To) बटन को दबाये > Create Voucher को सिलेक्ट करे > F9 बटन को दबाके Purchase Voucher को ओपेन कर ले|

Step 2 :- अब Voucher Mode को सिलेक्ट करने के लिए Ctrl+H बटन दबाये और Item Invoice को सिलेक्ट करे ले|

Step 3 :- F12 बटन को Press करे और “Provide Receipt, Order, and Import details” को Yes कर दे| “Modify Tax Rate details of GST” को भी Yes कर दे| और “Select common Ledger Account for Item Allocation” को भी Yes कर दे| 

Step 4 :- F2 बटन को Press करे और Voucher Date डाले|

Step 5 :- Supplier Invoice No. और Date को डाले जो आपके बिल (Invoice) मे है|

Step 6 :- Party A/c name मे यदि आपने नकद खरीदा है तो Cash या Bank को सिलेक्ट करे| और यदि आपने उधार पर खरीदा है तो Supplier ledger को सिलेक्ट करे| यदि आपको नही पता की Ledger कैसे बनाते है तो इस पोस्ट को पढ़ सकते है Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

Step 7 :- अब आपके सामने Receipt Details की विंडो ओपेन होगी इसमे आप अपने माल (Goods) Receipt से संबन्धित डिटेल्स को डाल दे|

Step 8 :- अब आपके सामने Party Details की विंडो ओपेन होगी इसमे आप Supplier की डिटेल्स को डाल दे| जैसे की Supplier Name, Address, GST Details आदि|

Step 9 :- Purchase Ledger मे यदि GST Rate Define नही है तो सामान्य Purchase Ledger को सिलेक्ट करे|

Step 10 :- अब आपके सामने Tax Classification details की विंडो ओपेन हो जाएगी| आप अपने Invoice के हिसाब से Classification/Nature को सिलेक्ट कर ले| उदाहरण के लिए यदि आपने अपने राज्य के बाहर से Taxable Goods खरीदा है तो Interstate Purchase Taxable को सिलेक्ट कर ले| और यदि आपने राज्य के अंदर ही Taxable Goods खरीदा है तो आप Purchase Taxable को सिलेक्ट कर ले| इसमे आपको और भी बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएगे आप अपने हिसाब से सिलेक्ट कर ले|

Step 11 :- Name of Item मे आप विभिन्य GST Rate के साथ परिभाषित Stock Item को सिलेक्ट करे और उनके Quantity और Rate को डाले| यह आपको Purchase Invoice मे मिल जाएगा|

Step 12 :- Stock Item को डालने के बाद Center Tax या State Tax Ledger को सिलेक्ट करे| GST की गणना Stock Item मे परिभाषित GST Rate के आधार पर की जाएगी|

Step 13 :- Provide GST/e-Way Bill details मे यदि आप e-Way Bill के Details को डालना चाहते है तो इसे Yes करके डाल सकते है|

Step 14 :- Narration इसमे यदि आप अपने Invoice से संबन्धित कोई विवरण देना चाहते है तो इसमे लिख सकते है| 

Step 15 :- सारे डिटेल्स को भरने के बाद इसे Accept करा दे|

इसे भी पढ़े :- 

Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

Tally Prime मे Godown कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Unit कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये ?

Tally Prime मे Stock Item कैसे बनाये ?

Tally Ledgers Under Group List in Hindi ?

Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

Tally Prime me group kaise banaye ?

Tally Prime मे Company कैसे बनाये?

What is Tally Prime ? Tally Prime Features in Hindi

पोस्ट से संबन्धित सारांश :-

आज हमने इस पोस्ट मे सीखा की Tally Prime मे GST के साथ Purchase Entry कैसे करे| यदि आपको टैली प्राइम के बारे मे और भी कुछ जानना है तो आप हमे Comment कर सकते है या हमे Mail कर सकते है| हम उस topic पर भी article बना के publish कर देंगे| हम उम्मीद करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा| यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे, जिससे उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो सके|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Hello,
How can help you?