Tally Prime मे Contra Voucher की Entry कैसे करे?

दोस्तो आज  हम इस पोस्ट मे जानेगे की Tally Prime मे Contra Voucher की Entry कैसे करे| दोस्तो Contra Voucher टैलि का एक प्रमुख वाउचर है| इसकी मदद से हम बैंक से लेनदेन की एंट्री टैलि मे कर सकते है| इस वाउचर मे हम केवल Cash या Bank लेजर को ही दिखाते है| तो चलिये दोस्तो अब हम Contra Voucher के बारे मे Details मे जानते है|

Contra Voucher क्या है|

दोस्तो जब भी हम अपने बैंक मे रुपया जमा करते है या जब भी हम अपने बैंक से रुपया निकालते है या जब भी हम अपने एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते मे बैलेन्स ट्रान्सफर करते है| तो उसकी एंट्री हम Tally Prime मे Contra Voucher मे करते है| 

Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

Tally Prime मे Contra Voucher की Setting कैसे करे|

Tally Prime मे Contra Voucher पर जाने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करे|

Gateway of Tally → Vouchers → F4

Contra Voucher मे आने के बाद आप अपने आवश्यकता के अनुसार कुछ Setting भी कर सकते है|

 1. Contra Voucher नंबर को manual कैसे करे|

यदि आप Contra Voucher नंबर जो की Tally Prime मे बाय डिफ़ाल्ट Automatic सेट होता है उसे आप manual भी लिख सकते है| इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना होगा|

Gateway of Tally → Alter → Voucher Type → Contra → Method of voucher numbering मे हमे Manual ऑप्शन को सिलेक्ट करना है|

इस Setting को करने के बाद आप Contra Voucher मे Manual Numbering कर सकते है|

2. Tally Prime मे Single entry mode और Double entry mode क्या है|

  • Single entry mode :- दोस्तो Single entry mode उन यूजर के लिए उपयोगी होता है जो अभी Tally सीख रहे है| तथा जिन्हे Dr. और Cr. का ठीक से ज्ञान नही है| Single entry mode को लागू करने के लिए Payment Voucher पर आकर कीबोर्ड से Ctrl+H बटन Press करना है और Single entry mode को सिलेक्ट करना है|
  • Double entry mode :- दोस्तो यदि आप Tally अच्छी तरह से सीख चुके है तथा आपको Accounting की भी अच्छी जानकारी है तो आप Double entry mode का चयन कर सकते है| इसमे आपको एक पक्ष को Dr. तथा दूसरे पक्ष को Cr. करना होता है| Double entry mode को लागू करने के लिए कीबोर्ड  से Ctrl+H बटन को Press करना है और Double entry mode को सिलेक्ट करना है|

Tally Prime मे Contra Voucher की Entry कैसे करे|

Tally Prime मे हम दो तरीको से Contra Voucher की एंट्री सीखेंगे|

  1. Single entry mode
  2. Double entry mode

1. Single entry mode मे Contra Voucher की Entry

Single entry mode को लागू करने के लिए Contra Voucher पर आकर कीबोर्ड से Ctrl+H बटन Press करना है और Single entry mode को सिलेक्ट करना है|

उदाहरण के लिए :-

10000 रूपये बैंक खाते मे नगद जमा किया|

इसकी एंट्री Tally Prime मे हम निम्न प्रकार से करेंगे|

Contra Voucher Entry in Tally Prime

2. Double entry mode मे Contra Voucher की Entry

Double entry mode को लागू करने के लिए Contra Voucher पर आकर कीबोर्ड से Ctrl+H बटन Press करना है और Double entry mode को सिलेक्ट करना है|

इसकी एंट्री Tally मे करने के लिए आपको Accounting के Golden Rules को देखना होगा | उसके बाद ही आप Tally मे Double Entry Mode मे कार्य कर पायेंगे |

10000 रूपये बैंक खाते मे नगद जमा किया|

Bank A/c…………….Dr. 10000

Cash A/c…………………….Cr. 10000

इसकी एंट्री Tally Prime मे हम निम्न प्रकार से करेंगे|

Contra Voucher Entry in Tally Prime

इसे भी पढ़े :- 

Tally Prime मे Payment Voucher की Entry कैसे करे?

Tally Prime मे Receipt Voucher की Entry कैसे करे ?

Tally Prime मे GST के साथ Sales Entry कैसे करे ?

Tally Prime मे GST के साथ Purchase Entry कैसे करे ?

Tally Prime मे Godown कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Unit कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये ?

Tally Prime मे Stock Item कैसे बनाये ?

Tally Ledgers Under Group List in Hindi ?

Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

Tally Prime me group kaise banaye ?

Tally Prime मे Company कैसे बनाये?

What is Tally Prime ? Tally Prime Features in Hindi ?

पोस्ट से संबन्धित सारांश :-

आज हमने इस पोस्ट मे सीखा की Tally Prime मे Contra Voucher की Entry कैसे करे| यदि आपको टैली प्राइम के बारे मे और भी कुछ जानना है तो आप हमे Comment कर सकते है या हमे Mail कर सकते है| हम उस topic पर भी article बना के publish कर देंगे| हम उम्मीद करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा| यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे, जिससे उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो सके|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Hello,
How can help you?