Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये ? How to Create Stock Group in Tally Prime Hindi

दोस्तो यदि आपको भी Tally Prime मे Stock Group Creation मे दिक्कत आ रही है| तो यह Article आपके लिए मददगार साबित हो सकता है| क्यूकी हमने इस पोस्ट मे बताया है की Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये ? How to Create Stock Group in Tally Prime Hindi और यदि Stock Group बनाते समय कोई गलती हो जाये तो आप किस प्रकार सुधार (Alter) करेंगे| तथा Stock Group को कैसे Delete करेंगे|

दोस्तो Tally Prime मे Stock Group बनाने से पहले हम यह जान लेते है की Tally Prime मे Stock Group होता क्या है|

Tally Prime मे Stock Group क्या है?

दोस्तो जिस भी व्यवसाय मे Goods (माल) का Sale या Purchase हो रहा हो| तो उस व्यवसाय मे Stock या Inventory Maintain करना बहुत ही जरूरी होता है| क्यूकी इससे आपको अपने Goods (माल) के Stock के बारे मे पता चलता है| इसी Goods (माल) को हम Tally Prime मे Stock Item कहते है| और इन्ही Stock Item के Group को हम Stock Group कहते है|

उदाहरण के लिए यदि आप किसी Mobile की दुकान की Accounting Tally मे कर रहे है और उस दुकान मे अलग-अलग ब्रांड के Mobile फोन उपलब्ध है| जैसे Samsung, Oppo, Vivo, Realme आदि| तो इन सब ब्रांड के नाम को Tally मे Stock Group कहते है और जीतने भी इस ब्रांड के Mobile फोन है वो सब Tally मे Stock Item है| यानि Samsung मोबाइल की जितनी भी Model है वह Stock Item है| और हम उन सब Samsung Mobile के Model को Samsung Group मे रखेंगे|

Tally prime मे हम Stock Group को दो प्रकार से Create कर सकते है| यदि आपको एक ही Stock Group को Create करना है तो आप Single Stock Group के द्वारा Stock Group को Create कर सकते है| मगर यदि आपको एक से ज्यादा Stock Group Create करना है तो आप Multiple Stock Group के द्वारा Stock Group Create कर सकते है| तो चलिए दोनों के बारे मे जानते है|

 

इसे भी पढे :- Tally Prime All Shortcut Keys in Hindi – Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

 How to Create Single Stock Group in Tally Prime Hindi

दोस्तो Tally Prime मे Single Stock Group को बनाने के लिए निम्नलिखित स्टेप को Follow करे|

Step 1 :- सबसे पहले Tally Prime को अपने Computer मे Open कर ले| और Gateway of Tally पर चले जाए|

Step 2 :-  Gateway of Tally पर आपको Create का ऑप्शन मिलेगा इसपे क्लिक करे|

Step 3 :- Create पर क्लिक करते ही आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन हो जाएगी| यहा पे आपको Stock Group का ऑप्शन दिखाई देगा| इस पे क्लिक करे| 

Step 4 :- अब आपके सामने Stock Group Creation की विंडो ओपेन हो जाएगी| यहा पर आपको जो भी Stock Group बनाना है उसकी Details को fill कर दे|

  1. Name – यहा पर आप अपने Stock Group Name को टाइप करे| उदाहरण के लिए मैं Samsung Mobile का Stock Group Create कर रहा हु|
  2. alias – यहा पर आप अपने Stock Group का कोई भी वैकल्पिक नाम दे सकते है अन्यथा इसे आप छोड़ भी सकते है|
  3. Under – यहा पर आप Primary ही रहने दे|यदि आप किसी और Stock Group के अंदर इस Group को रखना चाहते है| तो आप इसे भी रख सकते है|
  4. Should quantities of items be added – यदि आप Stock Group मे आने वाले सभी Items की टोटल (Total) को देखना चाहते है| तो इस ऑप्शन को Yes कर दे|
  5. Set/Alter Gst Details –  इस ऑप्शन को Yes करके आप अपने Stock Group की डिटेल्स और GST Rates को Setup कर सकते है| आप जैसे ही इसे Yes करेंगे तो आपके सामने GST Details for Stock Group की विंडो ओपेंन हो जाएगी| जो की इस प्रकार है|

Description – इसमे आप Stock Group का विवरण Fillup करे|

HSN/SAC – इसमे आप Stock Group का HSN Code Fillup करे|

Is non-GST  – इस ऑप्शन को No रहने दे|

Calculation type – इसमे आप On Value को सिलेक्ट रहने दे|

Taxability – यदि आपके Stock Group पर GST लगता है तो यहा Taxable ऑप्शन को सिलेक्ट कर ले|

Tax Type – आपके Stock Group पर जितना Percentage Tax लगता है उसको Fillup कर दे और इसे Accept करा दे|

Step 5 :- सभी details को भरने के बाद इसे Accept करा दे| आपका Stock Group Create हो जाएगा|

How to Create Multiple Stock Group in Tally Prime Hindi

Tally Prime मे multiple Stock Group Create करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे |

Step 1 – सबसे पहले अपने कम्प्युटर मे Tally Prime को ओपेन कर ले| और Gateway of Tally पर चले जाए|

Step 2 –  Gateway of Tally की विंडो पर Chart of Accounts का ऑप्शन दिखाई देगा| इसपे क्लिक करे|

Step 3 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Stock Group पर क्लिक करना है|

Step 4 – अब आपके सामने List of Stock Group की विंडो दिखाई देगी यहा पे आपको Alt+H प्रेस करना है|

Step 5 – अब आपके सामने Multi-Master की विंडो दिखाई देगी इसमे से आपको Multi Create पर क्लिक करना है|

Step 6 – अब आपके सामने Multi Stock Group Creation की विंडो ओपेन हो जाएगी| इसमे पहला ऑप्शन आपको Under Group का मिलेगा| यदि आप Stock Group किसी एक ही ग्रुप से संबन्धित बना रहे है तो आप उस Stock Group का नाम सिलेक्ट कर सकते है| यदि आप पहले से कोई भी Stock Group नही बनाये है तो आप Keyboard से Alt+C Press करके बना सकते है| मगर यदि Stock Group अलग-अलग Stock Group से संबन्धित है तो आप Under Group मे All Items को सिलेक्ट कर सकते है|

Step 7 – Name of Stock Group मे ग्रुप का नाम टाइप करे, यदि आपने Under Group मे किसी ग्रुप का नाम सिलेक्ट किया है तो Under मे ऑटोमैटिक उस ग्रुप का नाम आ जाएगा| मगर यदि आपने Under Group मे All Item को सिलेक्ट किया है तो आपको Stock Item के लिए Stock Group का नाम सिलेक्ट करना होगा| यहा पर आप Primary को ही सिलेक्ट रहने दे| यदि आपको कोई दूसरे Stock Group मे इस ग्रुप को डालना है तो आप उसे भी डाल सकते है|

Step 8 – Should quantities of items be added – यदि आप Stock Group मे आने वाले सभी Items की टोटल (Total) को देखना चाहते है| तो इस ऑप्शन को Yes कर दे|

Step 9 – Single Group बनाते समय आपको और भी कई ऑप्शन मिलते है उन सब ऑप्शन को अपने Group मे एड़ करने के लिए कीबोर्ड से Ctrl+I बटन प्रेस करे| उसके बाद आपके सामने More Details की विंडो ओपेन हो जाएगी उसमे से आपको जो भी डिटेल्स एड़ करनी है उसे एड़ कर सकते है|

Step 10 – सारे डिटेल्स को भरने के बाद इसे Accept करा दे अब आपके सारे Stock Group Create हो जाएंगे|

How to alter Stock Group in Tally Prime ?

Tally Prime मे Stock Group को Alter करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे|

Step 1 –  Gateway of Tally की विंडो मे Alter का ऑप्शन दिखाई देगा उसपे क्लिक करे|

Step 2 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Stock Group पर क्लिक करना है|

Step 3 – अब आपके सामने List of Stock Group की लिस्ट खुल जाएगी अब आपको जिस भी Stock Group को Alter करना है उस पे क्लिक करे|

Step 4 – अब आपके सामने वह Stock Group ओपेन हो जाएगी अब आप इसमे जो भी बदलाव करना है उसे करके Accept करा दे|

How to delete Stock Group in Tally Prime ?

Tally Prime मे Stock Group को Delete करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे|

Step 1 –  Gateway of Tally से Alter के ऑप्शन पर क्लिक करे|

Step 2 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Stock Group पर क्लिक करना है|

Step 3 – अब आपके सामने List of Stock Group की लिस्ट खुल जाएगी अब आपको जिस भी स्टॉक ग्रुप को Delete  करना है उस पे क्लिक करे|

Step 4 – अब आप अपने Keyboard से Alt+D प्रेस करके इस Stock Group को डिलीट कर सकते है|

इसे भी पढ़े :- 

Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

Tally Prime मे GST के साथ Purchase Entry कैसे करे ?

Tally Prime मे Godown कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Unit कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Stock Item कैसे बनाये ?

Tally Ledgers Under Group List in Hindi ?

Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

Tally Prime me group kaise banaye ?

Tally Prime मे Company कैसे बनाये?

What is Tally Prime ? Tally Prime Features in Hindi

पोस्ट से संबन्धित सारांश :-

आज हमने इस पोस्ट मे सीखा की Tally Prime मे Stock Group को Create, Alter या Delete कैसे करे| यदि आपको टैली प्राइम के बारे मे और भी कुछ जानना है तो आप हमे Comment कर सकते है या हमे Mail कर सकते है| हम उस topic पर भी article बना के publish कर देंगे| हम उम्मीद करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा| यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे, जिससे उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो सके|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Hello,
How can help you?