Tally Prime me ledger kaise banaye ? Create Single or Multiple ledger in Tally Prime

Tally Prime me Ledger kaise banaye ? – दोस्तो जब आप Tally Prime मे Company Create कर लेते है तो उसके बाद आपको Ledger Create करना होता है| क्यूकी बिना लेजर क्रिएट किए आप टैली मे कोई भी वाउचर एंट्री नही कर पाएगे|

अब आपको यह जान लेना जरूरी है की ledger क्या होता है| दोस्तो Ledger को हिन्दी मे खाता बही कहते है और जैसा की आप जानते होंगे की एकाउंटिंग Manual हो या Computerised खाता बही पर एकाउंटिंग का सारा सिस्टम ही निर्भर रहता है| क्यूकी बिना खाता बही के आप कोई भी entry नही कर पाएंगे और इन्ही entry मे उपयोग होने वाले खातो को Tally मे Ledger कहा जाता है|

Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

उदाहरण के लिए यदि आपने ABC नाम के एक ग्राहक को उधार पर माल बेचा तो इसके लिए आपको दो खाते बनाने होंगे एक ABC नाम का एक खाता और दूसरा विक्री (Sale) का खाता| Accounting की भाषा मे इन्ही खातो को Ledger कहा जाता है|

इसे भी पढ़े :- Tally Ledgers Under Group List in Hindi ?

दोस्तो Tally Prime मे Tally ERP9 की अपेक्षा लेजर बनाना थोड़ा सा अलग है और बहुत आसान है| Tally मे आप दो प्रकार से Ledger Create कर सकते है एक Single Ledger और दूसरा Multiple Ledger. यदि आपको Tally मे एक या दो लेजर बनाने है तो आप Single Ledger के द्वारा बना सकते है और यदि आपको बहुत सारे लेजर बनाना हो तो आप Multiple Ledger के द्वारा बहुत ही आसानी से बना सकते है|

How to create single ledger in Tally Prime ?

Tally Prime मे single ledger create करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे |

Step 1 – सबसे पहले अपने कम्प्युटर मे Tally Prime को ओपेन कर ले|

Step 2 – Tally Prime ओपेन होने के बाद जिस कंपनी मे ledger बनाना है उस कंपनी को सिलेक्ट करके ओपेन कर ले|

Step 3 –  अब आपके सामने Gateway of Tally की विंडो दिखाई दे रही होगी, इस विंडो पर Create के ऑप्शन पर क्लिक करे|

Step 4 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Ledger पर क्लिक करना है|

Step 5 – अब आपके सामने Ledger Creation की विंडो ओपेन हो जाएगी, इस विंडो मे आपको जो भी Ledger Create करना है उसकी डिटेल्स को भर ले|

Name – इसमे आपको जिस नाम से ledger बनाना है उस नाम टाइप कर दे|

Alias – इसमे आप अपने ledger का कोई भी वैकल्पिक नाम दे सकते है या इसे खाली भी छोड़ सकते है|

Description – इसमे आप अपने खाते (Ledger) से संबन्धित कोई Description देना चाहते है तो दे सकते है| नही तो छोड़ दे|

Under – इसमे आपको अपने Ledger का Group डालना है, आप जैसे ही इस ऑप्शन पर आएगे आपके सामने List of Groups की विंडो दिखाई देगी इसमे से आपको उस ग्रुप को सिलेक्ट करना है| जैसे की यदि आपने किसी को माल बेचा है तो उसके लिए आपको Sundry Debtors ग्रुप को सिलेक्ट करना है| आप चाहे तो Alt+C प्रेस करके नया ग्रुप बना भी सकते है|

Mailing Address – इसमे आपको उस पार्टी या कस्टमर की पूरी एड्रैस को डालना है जिसका ledger आप create कर रहे है|

Banking Details – इसमे आपको उस पार्टी या कस्टमर की Bank डिटेल्स भरनी है जिसका ledger आप बना रहे है आप चाहे तो इसे छोड़ भी सकते है|

Tax Registration Details – इसमे आपको उस Ledger से संबन्धित Tax Registration Details को देनी है| Pan/IT No मे उस पार्टी या कस्टमर का Pan Number डाल दे, Registration Type मे यदि Ledger किसी कस्टमर का बना रहे है तो Consumer को सिलेक्ट कर ले, मगर यदि लेजर किसी पार्टी का है और वह पार्टी GST मे Registered है तो आप Composition और Regular दोनों मे से जिसमे भी रैजिस्टर्ड है उसको सिलेक्ट कर ले और यदि पार्टी GST मे Registered नही है तो Unregistered वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर ले| उसके बाद उस पार्टी का GSTIN/UIN नंबर भर दे| Set/Alter GST Details ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने GST Details को Set या Alter कर सकते है|

Step 6 – सारे डिटेल्स को भरने के बाद इसे Accept करा दे| अब आपका ledger create हो गया|

इसे भी पढ़े :-  Tally Prime All Shortcut Keys in Hindi – Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

How to create multiple ledger in Tally Prime ?

Tally Prime मे multiple ledger create करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे |

Step 1 – सबसे पहले अपने कम्प्युटर मे Tally Prime को ओपेन कर ले|

Step 2 – Tally Prime ओपेन होने के बाद जिस कंपनी मे ledger बनाना है उस कंपनी को सिलेक्ट करके ओपेन कर ले|

Step 3 –  अब आपके सामने Gateway of Tally की विंडो दिखाई दे रही होगी, इस विंडो पर Charts of Accounts के ऑप्शन पर क्लिक करे|

Step 4 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Ledger पर क्लिक करना है|

Step 5 – अब आपके सामने List of Ledgers की विंडो दिखाई देगी यहा पे आपको Alt+H प्रेस करना है|

Step 6 – अब आपके सामने Multi-Master की विंडो दिखाई देगी इसमे से आपको Multi Create पर क्लिक करना है|

Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

Step 7 – अब आपके सामने Multi Ledger Creation की विंडो ओपेन हो जाएगी| इसमे पहला ऑप्शन आपको Under Group का मिलेगा| यदि आप ledger किसी एक ही ग्रुप से संबन्धित बना रहे है तो आप उस ग्रुप का नाम सिलेक्ट कर सकते है| जैसे की सभी ledger Direct Expense से संबन्धित है तो आप Direct Expenses ग्रुप को सिलेक्ट करेंगे| मगर यदि ledger अलग-अलग ग्रुप से संबन्धित है तो आप Under Group मे All Items को सिलेक्ट कर सकते है|

Step 8 – Name of Ledger मे लेजर का नाम टाइप करे, यदि आपने Under Group मे किसी ग्रुप का नाम सिलेक्ट किया है तो Under मे ऑटोमैटिक उस ग्रुप का नाम आ जाएगा| मगर यदि आपने Under Group मे All Item को सिलेक्ट किया है तो आपको लेजर के लिए ग्रुप नाम को सिलेक्ट करना होगा|

Step 9 – Opening Balance मे यदि आपके लेजर का कोई पीछे का बैलेन्स है तो उसे आप इसमे डाल सकते है| मगर आप कोई भी ओपेनिंग बैलेन्स नही डालना चाहते है तो अच्छा होगा की इस ऑप्शन को डीसेबल कर दे उसके लिए आपको Keyboard से F12 बटन को प्रेस करना है और Skip the Opening Balance column को Yes कर दे|

Step 10 – Single Ledger बनाते समय आपको और भी कई ऑप्शन मिलते है उन सब ऑप्शन को अपने ledger मे एड़ करने के लिए कीबोर्ड से Ctrl+I बटन प्रेस करे| उसके बाद आपके सामने More Details की विंडो ओपेन हो जाएगी उसमे से आपको जो भी डिटेल्स एड़ करनी है उसे एड़ कर सकते है|

Step 11 – सारे डिटेल्स को भरने के बाद इसे Accept करा दे अब आपके सारे ledger क्रिएट हो जाएंगे|

Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

How to alter ledger in Tally Prime ?

Tally Prime मे ledger को alter करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे|

Step 1 –  Gateway of Tally की विंडो मे Alter का ऑप्शन दिखाई देगा उसपे क्लिक करे|

Step 2 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Ledger पर क्लिक करना है|

Step 3 – अब आपके सामने List of Ledger की लिस्ट खुल जाएगी अब आपको जिस भी Ledger को Alter करना है उस पे क्लिक करे|

Step 4 – अब आपके सामने वह लेजर ओपेन हो जाएगी अब आप इसमे जो भी बदलाव करना है उसे करके Accept करा दे|

How to delete ledger in Tally Prime ?

Tally Prime मे ledger को Delete करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे|

Step 1 –  Gateway of Tally से Alter के ऑप्शन पर क्लिक करे|

Step 2 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Ledger पर क्लिक करना है|

Step 3 – अब आपके सामने List of Ledger की लिस्ट खुल जाएगी अब आपको जिस भी Ledger को Delete  करना है उस पे क्लिक करे|

Step 4 – अब आप अपने Keyboard से Alt+D प्रेस करके इस लेजर को डिलीट कर सकते है|

इसे भी पढ़े :- 

Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

Tally Prime मे GST के साथ Purchase Entry कैसे करे ?

Tally Prime मे Godown कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Unit कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये ?

Tally Prime मे Stock Item कैसे बनाये ?

Tally Ledgers Under Group List in Hindi ?

Tally Prime me group kaise banaye ?

Tally Prime मे Company कैसे बनाये?

What is Tally Prime ? Tally Prime Features in Hindi

पोस्ट से संबन्धित सारांश :-

आज हमने इस पोस्ट मे सीखा की Tally Prime मे Ledger को Create, Alter या Delete कैसे करे| यदि आपको टैली प्राइम के बारे मे और भी कुछ जानना है तो आप हमे Comment कर सकते है या हमे Mail कर सकते है| हम उस topic पर भी article बना के publish कर देंगे| हम उम्मीद करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा| यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे, जिससे उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो सके|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Hello,
How can help you?