Tally Prime मे Group क्या है और इसे कैसे बनाये |

What is Group in Tally Prime ? How to Create Group in Tally Prime in Hindi ? Tally Prime me group kaise banaye ?

दोस्तो आज हम इस पोस्ट मे जानेगे की Tally Prime Me Group Kya Hai? तथा Tally Prime Me Group Kaise Banaya Jata Hai? और साथ मे हम यह भी देखेंगे की Tally Prime मे Group को Alter कैसे किया जाता है और Delete कैसे किया जाता है|

दोस्तो Tally Prime मे Group बनाने से पहले यह जान लेना जरूरी है की आखिर मे Group क्या होता है| दोस्तो ग्रुप (Group) खातो (Ledger) का संग्रहण होता है, जिसके अंदर हम अपनी सुविधा के हिसाब से एक ही प्रकार के खातो (Ledger) को एक ग्रुप (Group) मे रख सकते है| 

दोस्तो Tally Prime मे पहले से ही 28 Groups बने होते है| जिसमे से 15 Primary Groups होते है और 13 Sub Groups होते है|

Tally Prime me group kaise banaye – How to Create Group in Tally Prime in Hindi ?

देखा जाए तो Tally मे Group एक तरह का Collection होता है, जिसमे ढेर सारी Ledger’s का, तथा किसी भी Ledger को बनाते समय हमे उसे एक Group मे रखना होता है क्यूकी हर एक Group का अपना एक विशेष प्रकृति Tally Prime Software मे Define किया जाता है|

इसे भी पढे :- Tally Prime All Shortcut Keys in Hindi – Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

How to Create Single Group in Tally Prime ?

Tally Prime मे single group create करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे |

Step 1 – सबसे पहले अपने कम्प्युटर मे Tally Prime को ओपेन कर ले|

Step 2 – Tally Prime ओपेन होने के बाद जिस कंपनी मे Group बनाना है उस कंपनी को सिलेक्ट करके ओपेन कर ले|

Step 3 –  अब आपके सामने Gateway of Tally की विंडो दिखाई दे रही होगी, इस विंडो पर Create के ऑप्शन पर क्लिक करे|

Step 4 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Group पर क्लिक करना है|

Step 5 – अब आपके सामने Group Creation की विंडो ओपेन हो जाएगी, इस विंडो मे आपको जो भी Group Create करना है उसकी डिटेल्स को भर ले|

Name – इसमे आपको जिस नाम से Group बनाना है उस नाम को टाइप कर दे|

Alias – इसमे आप अपने Group का कोई भी वैकल्पिक नाम दे सकते है या इसे खाली भी छोड़ सकते है|

Under – इसमे आपको अपने Group का Under Group डालना है| आप जैसे ही इस ऑप्शन पर आएगे आपके सामने List of Groups की विंडो दिखाई देगी इसमे से आपको उस ग्रुप को सिलेक्ट करना है| जिसके अंदर इस Group को डालना है | जैसे की यदि आपने किसी को माल बेचा है और आप चाहते है की उसका लेजर Sundry Debtors Group के अंदर बने Instate Sale Group मे दिखाई दे तो आप Instate Sale Group को Sundry Debtors Group के अंदर डाल दे|

Step 6 – Group behaves like a sub-ledger इस ऑप्शन को Yes करने से आप जब भी किसी रिपोर्ट को देखते है तो आपको केवल Group का Balance दिखाई देता है| Ledger का Balance दिखाई नही देता है|

Step 7 – Nett Debit/Credit Balance For Reporting इस ऑप्शन को Yes करने से आप जब भी Trial Balance मे रिपोर्ट देखते है तो आपको Debit और Credit Balance के जगह पर Ledger की कुल राशि दिखाई देती है|

Tally Prime me group kaise banaye – How to Create Group in Tally Prime in Hindi ?

Step 8 – Used for calculation (for example: taxes, discounts) यदि आप चाहते है की जब भी आप इस Group से संबन्धित Entry करे तो Tax और Discount Calculate हो| तो इस ऑप्शन को Yes कर दे|

Step 9 – Method to allocate when used in purchase invoice यदि आप इस ग्रुप का प्रयोग Purchase Voucher के लिए करते है| और आप चाहते है की Purchase Bill मे जो Quantity या Value है वह आपकी Purchase रिपोर्ट मे add हो जाए तो इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है|

Step 10 – अब आप अपने Group को Accept करा दे| आपका Group Create हो जाएगा|

इसे भी पढे :- Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

How to Create Multiple Group in Tally Prime ?

Tally Prime मे multiple group create करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे |

Step 1 – सबसे पहले अपने कम्प्युटर मे Tally Prime को ओपेन कर ले|

Step 2 – Tally Prime ओपेन होने के बाद जिस कंपनी मे Group बनाना है उस कंपनी को सिलेक्ट करके ओपेन कर ले|

Step 3 –  अब आपके सामने Gateway of Tally की विंडो दिखाई दे रही होगी, इस विंडो पर Charts of Accounts के ऑप्शन पर क्लिक करे|

Step 4 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Group पर क्लिक करना है|

Step 5 – अब आपके सामने List of Groups को विंडो दिखाई देगी यहा पे आपको Alt+H प्रेस करना है|

Step 6 – अब आपके सामने Multi-Master की विंडो दिखाई देगी इसमे से आपको Multi Create पर क्लिक करना है|

Step 7 – अब आपके सामने Multi Group Creation की विंडो ओपेन हो जाएगी| इसमे पहला ऑप्शन आपको Under Group का मिलेगा| यदि आप Group किसी एक ही ग्रुप से संबन्धित बना रहे है तो आप उस ग्रुप का नाम सिलेक्ट कर सकते है| जैसे की सभी Group Sundry Debtors से संबन्धित है तो आप Sundry Debtors ग्रुप को सिलेक्ट करेंगे| मगर यदि ग्रुप अलग-अलग ग्रुप से संबन्धित है तो आप Under Group मे All Items को सिलेक्ट कर सकते है|

Step 8 – Name of Group मे ग्रुप का नाम टाइप करे, यदि आपने Under Group मे किसी ग्रुप का नाम सिलेक्ट किया है तो Under मे ऑटोमैटिक उस ग्रुप का नाम आ जाएगा| मगर यदि आपने Under Group मे All Item को सिलेक्ट किया है तो आपको ग्रुप के लिए ग्रुप नाम को सिलेक्ट करना होगा|

Step 10 – Single Group बनाते समय आपको और भी कई ऑप्शन मिलते है उन सब ऑप्शन को अपने Group मे एड़ करने के लिए कीबोर्ड से Ctrl+I बटन प्रेस करे| उसके बाद आपके सामने More Details की विंडो ओपेन हो जाएगी उसमे से आपको जो भी डिटेल्स एड़ करनी है उसे एड़ कर सकते है|

Step 11 – सारे डिटेल्स को भरने के बाद इसे Accept करा दे अब आपके सारे Group क्रिएट हो जाएंगे|

Tally Prime me group kaise banaye – How to Create Group in Tally Prime in Hindi ?

How to alter Group in Tally Prime ?

Tally Prime मे Group को Alter करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे|

Step 1 –  Gateway of Tally की विंडो मे Alter का ऑप्शन दिखाई देगा उसपे क्लिक करे|

Step 2 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Group पर क्लिक करना है|

Step 3 – अब आपके सामने List of Group की लिस्ट खुल जाएगी अब आपको जिस भी Group को Alter करना है उस पे क्लिक करे|

Step 4 – अब आपके सामने वह ग्रुप ओपेन हो जाएगी अब आप इसमे जो भी बदलाव करना है उसे करके Accept करा दे|

How to delete Group in Tally Prime ?

Tally Prime मे Group को Delete करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फ्लो करे|

Step 1 –  Gateway of Tally से Alter के ऑप्शन पर क्लिक करे|

Step 2 – अब आपके सामने List of Masters की विंडो ओपेन होगी, इसमे आपको Group पर क्लिक करना है|

Step 3 – अब आपके सामने List of Group की लिस्ट खुल जाएगी अब आपको जिस भी Group को Delete  करना है उस पे क्लिक करे|

Step 4 – अब आप अपने Keyboard से Alt+D प्रेस करके इस Group को डिलीट कर सकते है|

इसे भी पढ़े :- 

Tally Prime के सभी Shortcut Keys के बारे मे जाने हिन्दी मे

Tally Prime मे GST के साथ Purchase Entry कैसे करे ?

Tally Prime मे Godown कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Unit कैसे बनाए ?

Tally Prime मे Stock Group कैसे बनाये ?

Tally Prime मे Stock Item कैसे बनाये ?

Tally Ledgers Under Group List in Hindi ?

Tally Prime me Ledger kaise banaye ?

Tally Prime मे Company कैसे बनाये?

What is Tally Prime ? Tally Prime Features in Hindi

पोस्ट से संबन्धित सारांश :-

आज हमने इस पोस्ट मे सीखा की Tally Prime मे Group को Create, Alter या Delete कैसे करे| यदि आपको टैली प्राइम के बारे मे और भी कुछ जानना है तो आप हमे Comment कर सकते है या हमे Mail कर सकते है| हम उस topic पर भी article बना के publish कर देंगे| हम उम्मीद करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा| यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे, जिससे उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो सके|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Hello,
How can help you?